भाजपा ने सदस्यता अभियान के मण्डल प्रभारी व संयोजक नियुक्त किये

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी पहली सितम्बर से आरंभ हो रहे सदस्यता अभियान के लिये जिले के सभी 11 मण्डलों के प्रभारी और मण्डल वार संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने की है। जिसमें योगेन्द्र पाण्डेय तोकापाल व करपावण्ड मण्डल के होंगे। ऐसे ही रामाश्रय सिंह को नगरनार व जगदलपुर मण्डल, रजनीश पाणिग्रही नानगूर व दरभा, नरसिंह राव लोहण्डीगुड़ा व बास्तानार, व्हीएस राजपूत भानपुरी व बस्तर मण्डल एवं स्नेहलता बैस को बकावण्ड मण्डल का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने जिले के सभी मण्डल में संयोजक सहित चार सदस्यों की नियुक्ति की गयी है। जिसके तहत बस्तर मण्डल में संयोजक नरेंद्र जोशी व सदस्य गणेश बघेल, चमरू राम, चमेली साहू, मानसाय बघेल, नगरनार मण्डल में संयोजक रघु सेठिया व सदस्य महादेव बघेल, मोहन सेठिया, चमेली जिराम,फूल सिंह नायर, करपावण्ड मण्डल में संयोजक पुलकेश्वर पाण्डेय व सदस्य जेपी बैद्य, विषम ठाकुर, तरूण पाण्डेय, ललिता कश्यप, तोकापाल मण्डल में संयोजक सोमारूराम कश्यप व सदस्य परदेशी कश्यप, रैतुराम बघेल, शांति नाग, रामबती भण्डारी, बास्तानार मण्डल में संयोजक संतोष सिंह ठाकुर व सदस्य सुनील कुर्राम,कमल सिंह ठाकुर, प्रिया मुचाकी,सोहन पोशाक, नानगूर मण्डल में संयोजक नीलाम्बर सेठिया व सदस्य धरमु मण्डावी, कमल कुमारी सेठिया, लखमु बघेल, राजू पोयाम, बकावण्ड मण्डल में संयोजक पुरूषोत्तम जोशी व सदस्य दामोदर बघेल, धनमती बिसाई,भोलानाथ नाग, गुड्डू राम भद्रे,भानपुरी मण्डल में संयोजक प्रवीण सांखला व सदस्य राजेश सागर, खुलेश्वर कश्यप, तुलसू कश्यप, नील कुमारी बघेल, दरभा मण्डल में संयोजक हरी प्रसाद कश्यप व सदस्य देवी प्रसाद बेंजाम,महादेव कवासी, नारायण कुरानी, सोनम राजपूत, लोहण्डीगुड़ा मण्डल में संयोजक नरसिंह ठाकुर व सदस्य मंगतूराम कश्यप, बसंत कश्यप, सावेन्द्र सेठिया, रंजीता जोशी और जगदलपुर मण्डल में संयोजक मनोहर दत्त तिवारी व सदस्य राकेश तिवारी, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, गीता नाम बनाये गये हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने सभी से सदस्यता अभियान के दायित्वों को गंभीरता से पूरा करने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *