डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनायी गयी नेशनल स्पेस डेकी पहली वर्षगांठ

जगदलपुर :- सीबीएसई नई दिल्ली के निर्देशानुसार डी.ए.व्ही.स्कूल में नेशनल स्पेस डे के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में विद्यालय संकाय के बच्चों के बीच डेमोस्ट्रेसन क्लास का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्री मनोज शंकर जी ने किया श्री शंकर जी ने कहा कि चंद्रयान तीसरा मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का संकल्प लिया है। हमारे विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए किया जा रहे हैं इसमें डेमोस्ट्रेशन क्लास, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला मिशन बनाकर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया था। हमारा भारत अमेरिका रूस और चीन के साथ चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले कुछ गिने चुने देशों में शामिल हो गया है इसका फायदा आने वाले वर्षों में हम सभी को मिलेगी इसके लिए उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे अमल करने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगा दे।मिशन चंद्रयान-3 में डीएवी के पूर्ववर्ती छात्रों का भी योगदान रहा है वह भी चंद्रयान मिशन 3 के वैज्ञानिकों की टीम में शामिल थे। मेरी कामना है कि हमारे विद्यालय के छात्र भी ऐसे मिशन में हिस्सा बने एवं संपूर्ण मानवता की कल्याण के लिए समर्पित हो। हमारे बच्चे अपने विद्यालय के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र उपेंद्र सेठिया,रितेश पुजारी, निमिषा झाली, राज आचार्य ने भी अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान संकाय के शिक्षिका सुश्री कृति रथ, सुगंधा चौहान, उर्मिला ठाकुर,ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मौके पर कक्षा 9 वीं से 12वीं विज्ञान संकाय के सभी बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *