कलरव म्यूजिकल ग्रुप की पहली मंचीय प्रस्तुति आज सिरहासार में

जगदलपुर। देश के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर की पुण्यतिथि के अवसर पर कलरव संस्था द्वारा एक दिन बिक जाएगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन आज सिरहासार भवन में रात्रि 8 बजे से किया जा रहा है। गौरतलब है कि कलरव संस्था का गठन कुछ गैर व्यवसायी, शौकिया, घरेलू व कामकाजी लोगों के समूह ने किया है। अब तक कलरव के प्लेटफॉर्म से इन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लाइव प्रस्तुति फेसबुक पर दी है। इस संस्था के कलाकारों का ये पहला स्टेज प्रोग्राम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर सफ़िरा साहू, अध्यक्षता प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीप्ति पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीधर मद्दी, रामचंद्र गुप्ता एवं नारायण देवांगन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन शहर के मशहूर एंकर अफजल अली एवं कविता बिजौलिया करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *