भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बूथ स्तर पर पहुँच बनायें 200 सदस्य, कहा – भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें कार्यकर्ता

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज शुक्रवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के बूथ नं.167 पर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर भाजपा के दो सौ सदस्य बनाये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

गुरु गोविन्द सिंह शक्ति केन्द्र में बूथ स्तर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बूथ प्रभारी सुरेश कश्यप, बंटू पाण्डेय,शक्ति केन्द्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा, अविनाश सिंह गौतम, सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। श्री देव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। श्री देव ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बूथ स्तर सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य,आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, बृजेश भदौरिया, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, प्रकाश झा, शंभू नाग, संतोष बाजपेयी, दशरथ गुप्ता, उमेश गुप्ता, योगेश शुक्ला, लक्ष्मण झा, रोहित त्रिवेदी, संजय चंद्राकर, पंकज आचार्य, गोविन्द ईनाणी,अमित कपूर, मनी विक्रम, आनंद झा, अतुल सिम्हा, सुरेश मिश्रा, योगेश पाणिग्रही, आशु आचार्य, अभिषेक तिवारी, अभिषेक यादव, मानिक पंत, महेन्द्र जोशी, राजेश सिंह, गोपाल पटेल, आदि उपस्थित थे।
_______________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *