250 सीटर कन्या छात्रावास बकावंड की छात्राओं ने मनाया टीचर्स डे
बकावंड :- ब्लॉक मुख्यालय बकावंड स्थित 250सीटर कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा हास्टल परिसर में मनाया गया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा की गई। हास्टल अधीक्षिका शोभा नाग एवं गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड की शिक्षिका हर्षा बघेल ने विद्यार्थियों को शिक्षाविद, भारतरत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय से अवगत देते हुए छात्राओं को सफलता के लिए ज्ञानवर्धक बातें बताई। इसके बाद छात्राओं द्वारा अपने शिक्षिकाओं को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन 11वीं की छात्रा छमिता सिन्हा ने किया। 6वी से लेकर 12वी तक की छात्राओं का इस कार्यक्रम में योगदान रहा। छात्राओं में टीचर्स डे को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल था।
