*शहर साफ सुथरा रहेगा, तो बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच बनेगी हमारी छवि अच्छी: किरण देव*
जगदलपुर :- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज रविवार की सुबह स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के पास निर्मित पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक किरण देव ने सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है । शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ साथ शहर में निवासरस प्रत्येक व्यक्ति की भी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखें। देश और दुनिया भर के लोग बस्तर में पर्यटन के आते हैं और कुछ दिन जगदलपुर में ही ठहरते हैं। हमारा शहर साफ सुथरा रहेगा तो बाहर से आने वाले लोगों में हमारी अच्छी छवि बनेगी। इस बात पर गौर करते हुए हमें अपने अपने घरों व आसपास को साफ सुथरा रखना होगा। किरण देव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता एवं चिकित्सा विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से लोगों में जन जागरूकता के साथ ही शहरवासियों में साफ सफाई के प्रति सजगता लाने का प्रयास सराहनीय है। स्वच्छता अभियान में स्वच्छता सभापति नरसिंह राव, यशवर्धन राव, योगेंद्र पांडे, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, राजपाल कसेर, महेंद्र पटेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, अनिल लुक्कड़, विधु शेखर झा, रामनरेश पांडे, कोटेश्वर राव, रतन व्यास, झरना महंती, धीरज कश्यप, शशि नाथ पाठक, योगेश ठाकुर, रोशन झा, नगर निगम स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
