राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

जगदलपुर :- राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज 11 तारीख को कीड़ा परिसर धरमपुरा के इंडोर हाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम के महापौर श्रीमती शकीरा साहू साहू जी थी एवं नगर निगम के निगम के सभापति योगेंद्र पांडे जी, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे जी
एमआईसी मेंबर श्री नरसिंग राव, श्री यशोदा वर्धन राव की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ।

चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में ओवरऑल का चैंपियन शिप बस्तर को प्राप्त हुआ है जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल डीएमसी अखिलेश मिश्रा सभी साथ विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त पीटीआई उपस्थित थे की खेल प्रतिवेदन पद एवं आभार प्रदर्शन वेद प्रकाश सोनी जी के सहायक खेल अधिकारी द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति तितिर गांव, डिमरा पाल आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने किया और राज्य से आए सभी खिलाड़ियों को दिल जीत लिया सम्मानित अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *