राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने भाजपा ने थाने में दिया आवेदन

जगदलपुर। जिला भाजपा बस्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती में देश विरोधी बयान देने व सिख समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए दिए गए अनर्गल बयान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुरुवार को सिटी कोतवाली में आवेदन सौंपा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को देश का माहौल व शांति भंग करने का प्रयास बताया। साथ ही सिख समाज की भावनाओं को जानबूझकर चोट पहुंचाने वाले उनके बयान को अत्यंत गंभीर करार देते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अविलंब यथायोग्य कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश विरोधी बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह स्थितियां जानबूझकर कांग्रेस द्वारा निर्मित की जा रही है।भाजपा नेताओं द्वारा सिटी कोतवाली प्रभारी शिवानंद सिंह को आवेदन सौंपा गया। इस दौरान जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व पार्षद आलोक अवस्थी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, सुरेश कश्यप, सुरेंद्र सिंह गिल, सरबजीत सिंह सूरी, लक्ष्मी कश्यप, रोहित त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, सुरेश मिश्रा, अतुल सिम्हा, जयप्रकाश पाढ़ी, दिलीप झा, राज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *