तीर्थ यात्रियों का सम्मान
कवर्धा,,,सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के 13 सदस्य ,छत्तीसगढ़ शासन की नीति के अंतर्गत अयोध्या भगवान श्री राम लाल के दर्शन एवं धर्म नगरी बनारस श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर दिनांक 21 सितंबर शनिवार को सुबह 6:00 बजे अन्य तीर्थ यात्रियों के साथ सकुशल वापस कवर्धा पहुंचे।
उक्त संदर्भ में सायं काल 6:00 कलेक्ट्रेट सियान जतन में समिति के तीर्थ यात्री सदस्य
समिति के अध्यक्ष मदन तंबोली, सचिव चंद्रहास राजपूत,
उपाध्यक्ष सुखीराम चंद्रवंशी विष्णु प्रसाद शर्मा कोषाध्यक्ष बलदाऊ प्रसाद सोनी वरिष्ठ सदस्य ईश्वरी प्रसाद ठाकुर रामशरण सिंह चंद्रवंशी प्रकाश कुमार गुप्ता मुरली सिंह ठाकुर एस एल डड़सेना पंकज सिंह ठाकुर एवं करन दास मानिकपुरी का तिलक लगाकर पुष्प पंखुड़ी की वर्षा कर श्रीमद् भागवत गीता की प्रति एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सदस्यों ने अपने यात्रा अनुभव बताएं कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी के निर्देशानुसार तीर्थ यात्रियों का यात्रा काल में पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया नाश्ता पानी भोजन इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए।
बनारस एवं अयोध्या जी पहुंचने के पश्चात प्रत्येक स्थान पर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया और श्री राम लाल जी के दर्शन एवं काशी विश्वनाथ जी के दर्शन कर आंखें एवं आत्मा तृप्त हो गई।
सभी ने माननीय प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं उप मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके चिरायु होने, देश एवं प्रदेश की सेवा हेतु उनका नेतृत्व देश एवं प्रदेश को मिलता रहे,इस हेतु ईश्वर से कामना की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
