सांसद एक्शन मोड में बिलासपुर के विशाखापत्तनम में उठाया बस्तर हित का मुद्दा
जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विशाखपट्नम में आयोजित रेलवे डिविजनल कमेटी बैठक में बस्तर हित से जुड़े कई मुद्दों को उठाया जिसमें उन्होंने प्रमुखता से कई मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि राउलकेला से जयनगर तक होने वाली ट्रेन का संचालन जगदलपुर से जयनगर तक किया जाए वहीं विशाखपट्नम से बनारस चलने वाली ट्रेन क्रमांक 18311 का जगदलपुर से बनारस तक संचालन हो । बस्तर के यात्रियों की सुविधा के लिए बीजापुर- सुकमा में रेलवे टिकट काउंटर खोला जाए जिससे जनता को राहत मिल सके। श्री कश्यप ने विगत दिनों बिलासपुर मंडल की बैठक में दल्ली राजहरा-जगदलपुर रेललाइन, धमतरी से जगदलपुर तक रेल लाईन विस्तार के साथ दुर्ग एक्सप्रेस को फिर से प्रारंभ किए जाने की मांग की थी। सांसद कश्यप सरपंच से सांसद बने हैं तथा जनहित से जुड़े क्या- क्या मुद्दे होते हैं उसको लेकर विभिन्न मंचों पर उठा रहें हैं। संसद के सत्र में भी कई मुद्दों को उठाया तथा केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष भी कई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए मिलें हैं।
