सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को दी गई भावभीनी बिदाई

रायपुर :- मत्स्य विभाग में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी बिदाई दिया।

उप संचालक कार्यालय रायपुर में पदस्थ सहायक अनुसंधान अधिकारी (म) राम स्वरूप पिपर, अनिल कुमार पौराणिक सहायक मत्स्य अधिकारी धरसिंवा और शत्रुहन लाल वर्मा भृत्य 30 अक्टूबर 2024 को अपने कार्यकाल से सेवानिवृत हो गए हैं। इस दौरान उप संचालक कार्यालय रायपुर में सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया और उनके कार्यकाल को याद कर उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर मनोज कुमार पैकरा उप संचालक मत्स्य रायपुर, सतीश पटवर्धन उप अभियंता, निभा नम्रता मसीह शीघ्र लेखक, शशि शुक्ला सहायक ग्रेड 03 सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *