हमनें बनाया है ,हम ही संवारेंगे …विजय
कवर्धा :- शहर को विकास की नई दिशा देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नगरवासियों को एक बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर, शहर के भविष्य को और सुदृढ़ बनाने की पहल की। इन कार्यों में गार्डन निर्माण, सीसी सड़क और नाली निर्माण, तथा पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो कवर्धा की बुनियादी सुविधाओं को और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये, और पाइपलाइन विस्तार के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का का भूमिपूजन किया। कवर्धा को आधुनिक और सुसज्जित शहर बनाने की दिशा में सिर्फ ये शुरुवात है।
