कृषि विभाग के दो कर्मचारियों का रिश्वत लेते आडियो वीडियो हुआ वाइरल, जांच के बाद उप संचालक ने एक को किया निलंबित
कवर्धा :- कृषि विभाग कवर्धा में पदस्थ दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का रिश्वत लेते आडियो वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया , जिसके बाद उप संचालक ने एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया है ।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के रिश्वत लेने का वाइरल ऑडियो वीडियो में साफ साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से अधिकारी रिश्वत का पैसा ले रहे हैं । ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजू टण्डन और होमेश सिंह ठाकुर कवर्धा में पदस्थ हैं । वाइरल वीडियो में 5 – 5 हजार रुपये रिश्वत देने का जिक्र हो रहा है । उप संचालक एमडी डड़सेना ने कार्यालय में पैसे का लेन देन करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए इस कृत्य में शामिल कृषि विस्तार अधिकारी होमेश सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
