‘टीका तुंहर दुवारी’ ने तोड़ा अब तक के प्रतिदिवस टीकाकरण का रिकॉर्ड, एक दिन में 50 हजार से अधिक लोगों को किया गया टीकाकृत

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम की मेहनत व लोगों के सहयोग के लिए जताई प्रसन्नता। कहा हमें सदैव हर कार्य में इसी सहयोग और मेहनत की जरूरत है।

कवर्धा :- कबीरधाम जिले में कोविड टीकाकरण को सत-प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से आज ‘ टीका तुंहर दुआरी’ नाम से विशेष टीका महाकुंभ का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले में अब तक का सर्वाधिक 50,000 से अधिक टीकाकरण किया गया। समाचार लिखे जाने तक सीएमएचओ डॉ शैलेन्द्र मंडल ने 50,000 लोगों को टीकाकृत करने की पुष्टि की उन्हेंने बताया कि आगे भी टीकाकरण व ऑनलाइन एंट्री जारी है। इसके लिए जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा स्वयं अपनी टीम की हौसला अफजाई करने व टीका से अब तक छूटे हुए लोगों को समझाने के लिए लगातार डोर टू डोर दौरा करते रहे। रविवार को शहरी व मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाले उक्त महामुहिम के लिए जिलाधीश श्री शर्मा ने तमाम सामाजिक-धार्मिक संगठनों, मीडिया बंधुओं व अन्य जागरूक जनों से फोन पर वन टू वन चर्चा करके फील्ड स्तर पर सहयोग की अपील भी थी, जिसके परिणाम स्वरूप शासकीय महकमों के साथ जिले के जनसहयोग से ‘टीका तुंहर दुआरी’ महामुहिम लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर रहा।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले को कोविड मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप कबीरधाम जिला लम्बे समय तक कोविड मुक्त रह पाया। तीसरी लहर अथवा कोविड के नए वेरिएंट के खतरों को नियंत्रित करने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए रोजाना टीकाकरण सत्र जारी रखा जा रहा है साथ ही गत माह 22 से 28 टीका सप्ताह मनाया गया, जिसमें 7 दिनों में कुल 92000 लोगों को टीकाकृत किया गया था, शनिवार-रविवार को दो दिवस में विशेष टीका दिवस में 38000 लोगों को टीकाकृत करने के बाद तीसरी बार एक बड़ें लक्ष्य के साथ ‘टीका तुंहर दुआरी’ के लिए प्रयास किया गया, जिसमें अब तक 50,000 लोगों को टीकाकृत किया गया।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे कलेक्टर, डोर टू डोर लोगों से मिले व समझाकर लगवाया टीका

आज जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा कवर्धा विकासखण्ड के बिरकोना, इंदौरी, पनेका, दशरंग पुर आदि अनेक ग्रामों के टीकाकरण केंद्रों का जायजा लिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में भी छूटे हुए लोगों को टीकाकृत करवाया व ग्रामीणों से भेंट करके टीका के लिए प्रेरित किया। इससे पहले वे पंडरिया, लोहारा व बोड़ला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर लोगों को टीकाकृत करवाया है।

आज कलेक्टर शर्मा के साथ कवर्धा एस डी एम विनय कुमार सोनी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, सीएमएचओ डॉ शैलेन्द्र कुमार मंडल, जनपद कवर्धा सी ई ओ चेतन पांडेय, डीपीएम सृष्टि मिश्रा आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *