बकावंड क्षेत्र में बंगलादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ!

अर्जुन झा-
बकावंड। क्या बस्तर संभाग में बंगलादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ हो गई है। अगर ऐसा है तो नक्सली समस्या से जूझ रहे बस्तर के लिए यह दोहरी चिंता का विषय है।पुलिस को अलर्ट होकर कड़ाई के साथ कदम उठाने होंगे, अन्यथा बस्तर की तबाही तय है।

दरअसल बकावंड क्षेत्र में सरगीपाल गांव के आसपास इन दिनों विदेशी घुसपैठियों की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है। ऐसा दावा करने वालों ने इन तथाकथित घुसपैठियों के तंबुओं के साथ ही घुसपैठियों की भी तस्वीरें साझा किया है। पुलिस ने दस संदिग्ध लोगों को भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बकावंड – सरगीपाल रोड पर सरगीपाल गांव से मसगांव कैंप जाने वाले मार्ग किनारे स्थित छत्तीसगढ़ एग्रो प्राइज़ मिल के कैंपस में कुछ बांग्लादेशी मुसलमान कैंप लगाकर रह रहे हैं। इनका कहना है कि वे टेलीकॉम का केबल बिछाने के काम के लिए यहां आए हैं। छत्तीसगढ़ एग्रो प्राइज़ मिल का मालिक भी उन्हीं के समुदाय का है। टेंट लगाकर रह रहे कथित घुसपैठियों की संख्या 25 के आसपास बताई गई है।उनका कहना है करीब 30 लोग और आने वाले हैं तथा सभी बांग्लादेशी मुस्लिम हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने मामले की पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। उन सभी से पूछताछ की जा रही है। अगर पकड़े गए लोग सचमुच बांग्लादेशी या रोहिंग्या निकले, तो यह बस्तर के लिए बड़ी चिंता का विषय है। नक्सली समस्या और धर्मान्तरण की चुनौती से जूझ रहे बस्तर को इस नए खतरे से बचाने के लिए पुलिस को तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *