मसीही गीतों ने बांधा समा, नवाजे गए विजेता

जगदलपुर :- चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लालचर्च जगदलपुर में क्रिसमस के उपलक्ष में गीत संगीत की प्रतियोगिता रखी गई। इसमें पूरे लालचंर्च की विभिन्न समितियों के लोगों ने भाग लिया।
इसमें महिला समिति सन्डे स्कूल मेथोडिस्ट मेन एमईवायएफ के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और क्रिसमस के मधुर गीतों को गाया। पूरी कलीसिया के लोग उपस्थित थे यह कार्यक्रम बड़ा ही रोचक मसीह गीतों से भाव विभोर करने वाला था। सुमधुर गीतों से समां बांधा। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक ने भाग लेकर सुमधुर गीतों को गाया। कार्यक्रम के अंत मे निर्णायकों ने निर्णय दिया, समूहगान मे प्रथम अंबेडकर वार्ड से सुहानी एवं ग्रुप को मिला। एकल गान में प्रथम मीना खडसे को दिया गया पुरुष वर्ग मे प्रथम युश जान एवं साथी रहे। मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार बिशप डॉ एस. सुना एवं पास्टर लॉरेंस दास ने प्रदान किए। निर्णायक विजेंद्र डेनियल विजय भूषणम, ब्रिजेश बडोदिया थे। शानदार एंकरिंग ऐश्वर्या राव ने किया। कार्यक्रम लालचर्च सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष पारकर एंव सदस्यो के अगुवाई में किया गया। विशेष सहयोग निखिल राज दास, रजनींद्र डेनियल, अजय टाइटस, राजेश राव, श्रीनिवास राव, जोगा सूर्या एवं किशोर का रहा। यह जानकारी लालचर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *