संवैधानिक ताकतों का गलत इस्तेमाल कर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा: मोहन मरकाम

जगदलपुर :- आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा संविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम व सह प्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में शहर के कुम्हार पारा फिरता बाजार चौंक से संविधान रक्षक अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य उपस्थित थे।

यह रैली गुरूघासी वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, संतोषी वार्ड वार्ड से होती हुई पुनः फिरता बाजार पहुंची। जहां सभा हुई। संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम के प्रभारी व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभा में कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी भारत के सामाजिक तानेबाने के लिए एक गंभीर खतरा है। इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे संविधान में निहित संदेश है।यह एक ऐसा विचार है, जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकजुट करता है। किंतु भाजपा सरकार संवैधानिक ताकतों का गलत इस्तेमाल कर संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजेपी की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा आज हमें संविधान की रक्षा की जरूरत पड़ रही है। राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर देशभर में घूम रहे हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री ने जो भी काम किए हैं. वर्तमान सरकार इन्हें और भी रसातल में ले जाने का काम कर रही है। यह हमसे 70 साल के कामकाज का हिसाब मांगते हैं. पहले ये बताएं कि 10 साल में इन्होंने क्या किया है? देश में दो विचारधाराएं हैं। एक जो संविधान की रक्षा करती है और समानता व एकता की बात करती है, जोड़ने की बात करती है। दूसरी विचारधारा संविधान को नष्ट करने की काम कर रही है, संविधान को कमजोर बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सुशील मौर्य ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को कमजोर करने तथा आजादी के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। बीजेपी के नेता स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस के किसी भी नेता की भूमिका साबित करें। भाजपा शासन में अपराध और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। संविधान विरोधी ताकतें संविधान की मूल भावना से एक दशक से खेलने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष ऐसी ताकतों के विरुद्ध लगातार जारी है। इस दौरान जतिन जायसवाल, सुभाष गुलाटी, अतिरिक्त शुक्ला, अंगद प्रसाद, हनुमान द्विवेदी, गौरनाथ नाग, अनवर खान, सुखराम नाग, अफरोज बेगम, विजय बड़ाई, विजय सिंह, ज़ाहिद हुसैन, राजेश चौधरी, कैलाश नाग, राजेश राय, सूर्या पानी, विक्रम डांगी, पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, सुशीला बघेल, कोमल सेना, ललिता राव, असीम सुता, सुषमा दास, संदीप दास, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, अयाज़ खान, सलीम जाफ़र अली, ज्योति राव, उस्मान रज़ा, सायमा अशरफ़ शादाब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *