पंचायत सचिव की मौत परिजनों ने
लगाया हत्या का आरोप

कवर्धा :- सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी से वापस अपने गांव लौट रहा था। मृतक का नाम सुनील चन्द्रवंशी बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी से वापस अपने गांव से लौट रहा था। तभी ये वारदात हुई। ये घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के पचराही का है। परिजन इस पर हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान मिले है। हत्या के बाद मौत को सड़क हादसा का रूप देने की कोशिश की गई है। मारने के बाद सचिव के शव को रोड़ के किनारे फेक दिया गया होगा, ताकि इससे ये लगे कि मौत सड़क हादसे में हुई है। फिलहाल अभी तक कुछ पता नहीं चल पया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम करने बोड़ला स्वास्थ्य केंद्रभेज दिया गया है। घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के पचराही के पास का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *