सुंडी समाज ने भी किया ओबीसी आरक्षण घटाने का विरोध
बकावंड। सुंडी समाज सचिव नीलाम्बर सेठिया ने कहा है किगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायतों की सीटों का आरक्षण घटाने का सुंडी समाज ने भी प्रबल विरोध किया है।
निलांबर सेठिया ने कहा है कि सुंडी समाज के सभी परिवारों के लोग सभी राजनीतिक दलों से जुड़े हैं और बढ़-चढ़कर चुनावों में काम करते हैं। समाज का मानना है कि शासन द्वारा नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जो आरक्षण तय किया गया है, वह ओबीसी वर्ग के खिलाफ है, उसे निरस्त किया जाए और पुनः आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कराकर ओबीसी समाज को आरक्षण का लाभ दिया जाए। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव आगामी दिनों में संपन्न होगा।जिसके कारण पिछड़ा वर्ग समाज ने 30 दिसंबर को बस्तर संभाग बंद करने का आह्वान किया था। बस्तर में सुंडी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ओबीसी आरक्षण की मांग में पिछड़ा वर्ग के लोगों का समर्थन दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में सुंडी समाज सचिव नीलांबर सेठिया, मीडिया प्रभारी अंगद सेठिया, उपाध्यक्ष गंगाराम बिसाई, धरम सिंग सेठिया, मितेश बिसाई, बुधराम बिसाई, सोनसिंह सेठिया, मेहतर सेठिया, सुंदर सेठिया व अन्य उपस्थित थे।
