नए साल में सुरक्षा बलों ने की बड़ी बोहनी, 8 नग आइईडी किए बरामद

जगदलपुर। बस्तर संभाग में एंटी नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों ने नए साल की पहले दिन ही बड़ी बोहनी कर दी है। संभाग के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिमापुर दुर्गा मंदिर गौठान के समीप पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 8 नग आइईडी को बरामद कर निष्क्रिय किया गया। सीआरपीएफ की 68वीं बटालियन एवं थाना बासागुड़ा की टीम द्वारा आरओपी डयूटी के दौरान यह खतरनाक विस्फोटक बरामद किए गए। सीआरपीएफ 168वीं वाहिनी की बम निरोधक टीम द्वारा मौके आईईडी पर निष्क्रिय किया गया। थाना क्षेत्र में कोबरा 205वीं वाहिनी की टीम द्वारा कोंडापल्ली एवं छुटवाई के मध्य बंदल एलका नाला के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए 3-3 किलो के 2 प्रेशर आइईडी बरामद किए गए।कोबरा 205 की बम निरोधक टीम द्वारा आइईडी को मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग पर सीरिज में आइईडी प्लांट किए गए थे। सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक इरादो को विफल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *