किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर का चहुमुखी विकास: संजय पाण्डेय

जगदलपुर :- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर के वरिष्ठ पार्षद संजय पाण्डेय ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर जगदलपुर शहर और क्षेत्र के गांवों विकास अनवरत जारी है।
भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा है कि क्षेत्रीय विधायक किरण देव लगातार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करवा रहे हैं। जिसके तहत शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में 17.50 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। जिसपर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक
किरण देव समर्पित होकर विकास को गति दे रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक किरण देव की लगातार सक्रियता के चलते नगर पालिक निगम जगदलपुर में विकास की गंगा बह रही है। विधायक के नेतृत्व में जनता के मूलभूत कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में अटल उद्यान में शेड निर्माण एवं हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए 17.50 लाख रूपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त हुई है। जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के समस्त वार्डवासियों की तरफ से हमारे विधायक किरण देव का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। संजय पांडे ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में इसी तरह शहर में विकास अनवरत जारी रहे और हमारे मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का विकास होता रहे। हमारी देवतुल्य जनता को विकास का लाभ मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *