विधायक ने किया बास्तानार मण्डल के ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन

किलेपाल :-बास्तानार मण्डल के ग्राम पंचायत कोड़ेनार-1, किलेपाल-3, और तुरांगुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन आज चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक गोयल ने सभी ग्रामवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और इन कार्यों के सफल संपन्न होने की कामना की।

विधायक ने ग्राम पंचायतों के विकास में सहभागी बनने के लिए सभी स्थानीय नागरिकों को प्रेरित किया और इस दिशा में मण्डल स्तर पर निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कार्यों की शुरुआत पर आभार व्यक्त किया और इन विकास कार्यों को लेकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुनील कुहरामी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जिला मंत्री बाबुल नाग, जनपद सदस्य श्रीमती मालती मण्डावी , चन्द्रकान्ता भण्डारी, महावती मण्डावी, रितेश दास जोशी, संतोष ठाकुर, विमल पांडे सोहन और अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *