जगदलपुर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय के आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश एवं बस्तरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम एवं होम मिनिस्टर विजय शर्मा ने स्वंत्रता संग्राम सेनानियों व बस्तर में स्थापना के लिए वीर जवानों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया और उन्हें नमन किया। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में विकास की नई राह खुल गई है। हमारे जवानों के पराक्रम की बदौलत नक्सल समस्या समाप्ति की ओर है, नक्सल इलाका लगातार सिमटता जा रहा है, लोगों का नजरिया बदला है और सभी लोग विकास के साथ खड़े हो गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर नक्सल आतंक से जल्द ही मुक्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *