
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सादगीपूर्ण अंदाज, बाजार में बुजुर्ग महिला से खरीदी मटर और चना बूट
कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान बस स्टैण्ड के पास मटर बेचने वाली एक महिला से मटर, बटरा और चना बूट खरीदी और उसे स्थानीय लोगों में बांटा। यह उनका सरल और आत्मीय व्यवहार था, जिसने न सिर्फ महिला को खुशी दी, बल्कि पूरे बाजार में उनकी सादगी और विनम्रता की मिसाल पेश की। उप मुख्यमंत्री का यह कदम उनके जनता के प्रति स्नेह और सहजता को दर्शाता है, जो आजकल राजनीति में दुर्लभ माना जाता है।
उपमुख्यमंत्री जब बाजार में पहुंचे, तो उन्होंने मटर बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला के पास जाकर न सिर्फ उनका हाल-चाल पूछा, बल्कि उनका सम्मान भी किया। बुजुर्ग महिला को देखकर वह स्वयं उनके पास पहुंचे और मटर तथा चना बूट खरीदा। यह दृश्य सभी के लिए एक आदर्श था क्योंकि उन्होंने अपने पद का घमंड नहीं दिखाया और न ही किसी प्रकार की औपचारिकता निभाई। इस पहल ने यह साबित कर दिया कि सत्ता में रहने के बावजूद साधारण नागरिकों से जुड़ाव और उन्हें सम्मान देना कितना महत्वपूर्ण है।
महिला ने उप मुख्यमंत्री के इस आत्मीय और सम्मानपूर्ण व्यवहार पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके जीवन का अनमोल पल था। उन्होंने बताया कि पहले कभी किसी बड़े नेता ने इस प्रकार का स्नेह नहीं दिखाया था, और यह एक प्रेरणा है कि नेता जनता से जुड़ें और उनके दर्द को समझे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस दौरान बाजार में उपस्थित अन्य लोगों से भी मिलकर उनके हाल-चाल पूछे और उनसे संवाद किया।
उनके इस सरल और मानवीय व्यवहार ने समाज के हर वर्ग को यह संदेश दिया कि सच्चे नेता वही होते हैं जो अपने लोगों के बीच रहते हुए उनकी समस्याओं को समझने और समाधान देने की कोशिश करते हैं। उप मुख्यमंत्री की यह पहल उनके नेतृत्व की नई मिसाल है, जो न केवल राज्य के विकास में सहायक हो रही है, बल्कि हर व्यक्ति को अपने नेता के करीब लाने में भी मददगार साबित हो रही है।