चित्रकूट महोत्सव का आयोजन 24-25 फरवरी को
जगदलपुर।बस्तर जिले में चित्रकूट महोत्सव 2025 का आयोजन 24 से 25 फरवरी तक संभावित है। इस महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में इच्छुक कलाकार 1 से 2 मिनट के वीडियो के माध्यम से अपनी प्रस्तुति साझा कर सकते हैं। प्राप्त वीडियो का चयन समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके पश्चात चयनित प्रतिभागियों को महोत्सव में प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय बस्तर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र बहादुर से उनके मोबाईल नंबर 7987984276 और सहायक परियोजना अधिकारी तपन डे से उनके मोबाईल नंबर 9406260600 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी कलाकारों से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रस्तुतियां शीघ्र साझा करें और इस भव्य महोत्सव का हिस्सा बनें।
