“जनता का समर्थन मेरी ताकत” – कवर्धा में बदलाव की लहर, सुधांशु बघेल के पक्ष में माहौल गरम!

कवर्धा,,,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस प्रत्याशी सुधांशु बघेल को क्षेत्रवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पहली बार युवा चेहरे के रूप में मैदान में उतरे सुधांशु बघेल पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। वह गांव-गांव, घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद मांग रहे हैं और जनता के बीच अपनी लोकप्रियता साबित कर रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान की पराकाष्ठा – बाजारों और गांवों में मिल रहा भारी समर्थन!

सुधांशु बघेल बाजारों, दुकानों और ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि “मेरी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है।” गांव कुंडा में नाचा पार्टी के साथ उन्होंने जनसंपर्क किया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके समर्थन में नजर आए।

“जनता का आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत” – सुधांशु बघेल

सुधांशु बघेल ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा, “मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। अगर जनता मुझे समर्थन देती है, तो मैं उनकी हर समस्या का समाधान करने और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।”

युवाओं में जोश, जनता में उम्मीद – बदलाव की ओर बढ़ रहा कवर्धा!

उनका यह जनसंपर्क अभियान न केवल उनकी मजबूत स्थिति को दर्शा रहा है, बल्कि युवाओं में नया जोश और उम्मीद भी जगा रहा है। सुधांशु बघेल का मानना है कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का अवसर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *