बड़ी खबर :- पांच हजार वर्गफिट तक के मकानों को एक सेकेंड में मिलेगा परमिशन, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश के नागरिकों को दी बड़ी सौगात
रायपुर :- मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने नव वर्ष की एक और सौगात प्रदेश वासियों को दिया है । अब 5000 वर्गफीट तक के मकानों को परमिशन एक सेकेंड में ही मिल जायेगा ।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियो को सौगात देते हुए नए भवन अनुज्ञा पोर्टल का शुभारंभ किया । इस पोर्टल के माध्यम से एक सेकेंड में ही भवन की अनुमति प्राप्त हो जायेगी । इस पोर्टल को 15 दिनों के रिकार्ड समय मे तैयार किया गया है, मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा, बिना मानवीय हस्तक्षेप के जारी होगी भवन अनुज्ञा । इस पोर्टल से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिलेगी , और कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता भी नही होगी ।
