मितानिन ने पखांजुर एसडीएम पर दुर्व्यहार का लगाया आरोप, उचित मूल्य दुकानदारों ने कहा आरोप गलत एवं मनगढ़ंत
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – कोयलीबेड़़ा ब्लाॅक की मितानिन कायर्क्रम की मास्टर ट्रेनर,ब्लाॅक समंवयकों ने पखांजूर एसडीएम के खिलाफ दुव्यर्वहार का आरोप लगा मोर्चा खोल दिया है, वहीं एसडीएम के समथर्न में उचित मूल्य दुकानदार उतर गऐ है। मितानिनों का आरोप है की कोरोना वैक्सीनेशन को ले एसडीएम पखांजूर धनंजय नेताम द्वारा बुलाई गई बैठक में उन्होनें दुव्यर्वहार करते हुए सभी को उंगली दिखाते हुए बैठक से बाहर जाने व देख लेने की धमकी दी है। पर बैठक में उपस्थित उचित मूल्य दुकानदारों का कहना है की इस बैठक में मितानिन थे ही नहीं एसे में उनके साथ दुव्यर्वहार कैसे हो सकता है। उचित मूल्य दुकानदारों ने पूरा आरोप गलत और मनगढ़ंत बताया।
मितानिनों ने इस संबध में कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपा है और मामले में कायर्वाही की मांग की तो बीते दिन उचित मूल्य दुकानदारों ने तहसीलदार पखांजूर को ज्ञापन सौंप उक्त शिकायत को पूरी तहर फर्जी बताते हुए इसे दुभार्वना वस लगाया गया आरोप बताया है। ज्ञात हो की दिनांक 5 जनवरी को विकासखंड कोयलीबेड़ा में स्थानिय प्रशासन द्वारा वृहद वैक्सीनेशन कायर्क्रम का आयोजन होना है इसकी तैयरी के लिए दिनांक 31 दिसंबर को पखांजूर के संसाधन केंद्र में स्थानिय जनप्रतिनिधियों,उचित मूल्य दुकानदारो,स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों की बैठक बुलाई गई थी, ताकि इस वैक्सीनेशन कायर्क्रम को सफल बनाया जा सके। मितानिनों ने इसी बैठक के दौरान ही एसडीएम पर दुव्यर्वहार का आरोप लगाया है। पर इस बैठक में उपस्थित उचित मूल्य के दुकानदारों ने मितानिनों के उपस्थित ही नहीं होने संबधी ज्ञापन सौंप मामले में नया मोड़ ला दिया है। मितानिनों के बैठक में न होने की बात मितानिन कायर्क्रम के अधिकारी बीपीएम देवव्रत खोव्रागड़े भी मान रहे है उन्होनें बताया की इस बैठक में वे थे पर किसी मितानिन ने इस बैठक में भाग नहीं लिया। उनके द्वारा इस प्रकार के आरोप क्यों लगाऐ जा रहे है उन्हें पता नहीं। इस मामले में पखांजूर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा ने बतलाया की उचित मूल्य दुकानदारों का ज्ञापन मिला है इस सबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाऐगा।
