दिखा कारों का कारवां

जगदलपुर। इनर व्हील क्लब जगदलपुर द्वारा रविवार सुबह नगर में कार रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे रहे।
स्पर्धा में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी कारों पर स्लोगन के स्टीकर्स लगा रखे थे और कारों को आकर्षक ढंग से सजा रखा था। मेयर संजय पाण्डे ने सभी कारों में चिपकाए गए स्लोगन और सजावट का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके आधार पर ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. सरिता मनोज थॉमस ने बताया इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूकता फैलाना तथा यातायात नियमों और व्यवहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में मनीषा राजपुरिया, ममता राणा, रेशमा छामड़ियां, ज्योति चिखलीकर, दीपिका सोनी, निशा संघाणी, नूतन जैन, विजय लक्ष्मी महावार, अलका गुप्ता, कुसुम हेलीवाल, स्वाति मूलचंदानी, माया सोनी, नीता जलोटा, अरुणा जोबनपुत्रा, मनोज थॉमस, विवेक सोनी, विवेक जैन सहित क्लब के मेंबर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *