
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना बस्तर के लिए गौरव: किरण देव
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में अस्थाई तौर पर शामिल किए जाने पर खुशी जताई है।
किरण सिंह देव ने कहा कि यह हमारे बस्तर वासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि विश्व पटल पर बस्तर की पहचान अपने प्राकृतिक वन संपदा से संपन्न, साल वनों के नाम से प्रसिद्ध बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर सूची में अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। किरण देव ने कहा यह बस्तर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए ऐतिहासिक समय है। कांगेर घाटी लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है। यह देश व विदेश के पर्यटकों और जैव विविधता के अध्ययन के लिए आदर्श स्थल है। कांगेर घाटी अपने अद्भुत, अद्वितीय जैव विविधताओं, प्राकृतिक सुंदरता शानदार जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र और स्वर्ग जैसा है ।