सांसद पांडे ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के संबंध में चर्चा किया
कवर्धा :- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर भारत की “अतिथि देवो भवः” की परंपरा को निभाते हुए रायपुर स्थित पूज्य शदाणी दरबार में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पधारने वाले हिन्दू दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु संचालित ट्रेन में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करने का निवेदन कर पत्र सौंपा। माननीय मंत्री जी द्वारा विषय को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। पूज्य शदाणी दरबार हमारे छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं, जहां दर्शन हेतु केवल भारत ही नहीं अपितु विदेशों से भी श्रद्धालुओं का आगमन होता है ऐसे में उनकी सुविधाओं के लिए प्रयास करना हमारा कर्तव्य है।
