जिला पंचायत सदस्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी एम्बुलेंस कि सौगात

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी :- जिला पंचायत निधि
(15 वे वित्त) से 11:30 लाख की
बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल के द्वारा एंबुलेंस की सौगात दी। जिससे अंतागढ़ विधानसभा के विधायक विक्रम उसेंडी एवं अन्य अतिथि गण के द्वारा पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए रवाना किया। विधायक विक्रम उसेंडी ने बतलाया कि क्षेत्र की जनता की सालों पुरानी मांग थी की बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए लाने ले जाने,मरीजो को रेफर
लिए एंबुलेंस की अति आवश्यकता थी जिसे आज भाजपा की सरकार ने पूरा किया। क्षेत्र की जनता के लिए एंबुलेंस सेवा से मरीजों को रिफ़ार सुविधा अन्य आपातकालीन जैसे बेहतर सेवाएं मिल सकेगी साथ ही एंबुलेंस सेवा मिलने से बांदे क्षेत्र के ग्राम वासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
ग्राम पंचायत बांदे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा को लेकर वहां के ग्रामवासी और विशेष कर महिलाओं को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसके कई बार शासन प्रशासन के आगे गुहार लगाई के बावजूद भी एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई वहीं जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल के ऐतिहासिक और बेहतर प्रयास से आज अपने जिला पंचायत विकास योजना (15 वे वित्त) से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदे को एंबुलेंस की सुविधा मिल सकी जिसे लेकर ग्राम वासियों ने जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल ने बताया कि ग्रामीण और क्षेत्र वासियों के बेहतर सुविधा को लेकर मैं दृढ़ संकल्पित हूं। अपने स्तर पर मैं शासन प्रशासन से हर एक काम के लिए समय-समय पर मांग करती हूं
ताकि क्षेत्र वासियों को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अलावा अपने क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर लोगों एवं आम जनमानस को शासन की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा,जीवन दीप समिति बांदे के अध्यक्ष उत्तम बनिक,सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता,ग्रामीण सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *