ग्रामवासियो द्वारा दो दिवसीय आहोरात्रि हरिनाम संकीर्तन का किया आयोजन
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। कापसी बाजार स्थित राधा गोविंद मंदिर में हर वर्ष की भांति आयोजन समिति व बाजार,ग्राम वासियों द्वारा दो दिवसीय अहोरात्रि हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया। 28 मार्च को संध्या अधिवास एवं मंगल घट स्थापना किया गया। वहीं 29 मार्च सुबह विधिवत पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की गई।
हरे कृष्णा,हरे कृष्णा,कृष्णा कृष्णा हरे-हरे।
हरे राम,हरे राम,राम राम,हरे-हरे की गूंज से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
कीर्तन गाने के लिए क्षेत्र के अनुराधा संप्रदाय पीवी 62, राधा कृष्ण संप्रदाय पीवी 12, गौरी संप्रदाय मुलचुरा (महाराष्ट्र),ब्रज गोपाल संप्रदाय बांदे,ममता संप्रदाय कोटा (राजस्थान),जय बाबा लोकनाथ कागज नगर (तेलंगाना) सहित कीर्तन मंडली हिस्सा लिया हैं। मंडली द्वारा बारी-बारी से विभिन्न प्रकार के लय में श्रद्धालु श्रोताओं के बीच हरि नाम कीर्तन का रसपान कराया जा रहा है। संध्या के समय कापसी बाजार,ग्राम के लोगों ने भी कीर्तन किया। कीर्तन मंडली की प्रस्तुत को सुनने,देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। आयोजन समिति ने बताया प्रत्येक वर्ष बाजार, ग्रामवासियों,स्थानीय व् बाजार दुकानदारों के सहयोग से कमेटी द्वारा सफलता पूर्वक कीर्तन का आयोजन किया जाता है। गांव में सुख-शांति और खुशहाली के लिए इसका आयोजन किया जाता है। दोपहर,रात में भंडारे का आयोजन किया जाता है। सोमवार को भोग राग एवं महोत्सव के साथ महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
