हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीवी 116 में धूम धाम से मनाई गई दुर्गा पूजा

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। पीवी 116 मे हर साल की भाति इस साल भी बासन्ती दुर्गा पूजा बड़े की धूमधाम से मनाई गई. रोजाना विधि विधान से पंडित जी के द्वारा पूजा आरती की गई,आयोजन समिति के द्वारा रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रसाद भंडारे का वितरण किया, नवमीं की रात विशेष गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पारा की महिलाए दीप्ति साहा,राखी साहा,मंजू मालाकार,पिंकी मालाकार,मौसमी मुखर्जी ,सुमी साहा,ज्योति सरदार,सोनम कर्मकार,पीहू उपाध्य,नंदा ब्रह्मचारी,जुली,माही मालाकार,रीना,बिना एवं अन्य ने हिस्सा लिया महिलाओं ने मटका लेकर गरबा नित्या की रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया.आयोजक समिति के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

इस आयोजन समिति मे अध्यक्ष रूपा दास, उपाध्यक्ष प्रतिमा दास व तुलसी दास, कोषाध्यक्ष मोनिका साहा, सचिव दीपाली मंडल,सहसचिव सरस्वती कर्मकार, और पारुल महंत तथा सांस्कृतिक प्रभारी मौसमी मुखर्जी,दीप्ति साहा आदि रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *