हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रामनवमी का पर्व

छोटे कापसीl छोटे कापसी में राम नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह श्री राम जानकी की पूजा-आरती के बाद डीजे की धुन पर विश्व हिंदू संगठन एवं युवाओ ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष और युवा,बच्चे शामिल हुए। भक्तों ने हाथों में केसरिया झंडे लेकर जय श्री राम के जयघोष के साथ नाचते गाते डीजे की धुन पर पुरे कापसी मे शोभा यात्रा निकली गई।

विश्व हिंदू संगठन के द्वारा खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया एवं भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत की व्यवस्था की गईl

इस अवसर पर विश्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी आकाश पोद्दार ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी रामनवमी का कार्यक्रम बाजार एवं ग्रामवासी व् युवा साथियों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस वर्ष अधिक संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *