गर्मी के मौसम को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने हेंड पम्पो के संधारण के लिए चलाया विशेष अभियान

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए हैंड पंप के संधारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार से पेयजल की समस्या न हो इसके लिए विभिन्न टेक्निशियनों के माध्यम से पुराने व बंद पड़े हैंड पंप का सुधार कार्य कराया जा रहा है।

इसी तारतम्य मे वनांचल क्षेत्र के इरिकबुट्टा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बाण्डा में पीएचई विभाग के एसडीओ एवं उपयांत्रि के मार्गदर्शन पर कर्मचारी हैंडपंप ठीक करने पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर राज्य सरकार एवं उच्य अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने यह कदम उठाया है, जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान हो सका।

गौरतलब है कि बाण्डागाँव मे लगभग 26 परिवार निवासरथ है,बीहाड़ जंगल क्षेत्र परलकोट जलाशय के नीचे पहाड़ों के बीचो बीच बसा गाँव,जहा पहुँचने के लिए केरेकट्टा से लगभग छः किलोमीटर पागदंडी रास्ते से पहुँचना पड़ता है, गाँव मे तीन हैंडपंप है तीन मे से एक हैंडपंप बुरी तरह से खराब है तो दूसरा का पानी पीने योग नही आयरन युक्त है, और तीसरा भी खराब होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों से हैंडपंप ठीक करने की मांग की थी,हाल ही में, ग्रामीणों ने फिर से विभाग के समक्ष अपनी मांग रखी, जिसके बाद विभाग ने हैंडपंप ठीक करने के लिए टीम भेजी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब विभाग की इस पहल से उन्हें राहत मिलेगी।

पीएचई विभाग की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और समय पर कार्रवाई करनी चाहिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ब्लाॅक कोयलीबेड़ा उपयंत्री कपिल नेताम ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी बलराज दरवाड़े के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीणों को पेयजल के लिए कोई असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ब्लाॅक कोयलीबेड़ा के अंतर्गत ग्रामो में हैंड पंप के सुधार कार्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *