धूम धाम से मनाई गई बासंती दुर्गा पूजा
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। पीवी 116 मे हर साल की भाति इस साल भी बासन्ती दुर्गा पूजा बड़े की धूमधाम से मनाई गई. रोजाना विधि विधान से पंडित जी के द्वारा पूजा आरती की गई,आयोजन समिति के द्वारा रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रसाद भंडारे का वितरण किया,आज आयोजन समिति के द्वारा 10 अप्रेल से 15 अप्रेल पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया आयोजन के उपलक्ष में महिलाओं के द्वारा पुरे नगर मे कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा की झाकी से पूरा पखांजूर नगर भक्ति मय हो गया.जिसमे पारा की महिलाए दीप्ति साहा,राखी साहा,मंजू मालाकार,पिंकी मालाकार,मौसमी मुखर्जी ,सुमी साहा,ज्योति सरदार,सोनम कर्मकार,पीहू उपाध्य,नंदा ब्रह्मचारी,जुली,माही मालाकार,रीना,बिना एवं अन्य अनेको ने हिस्सा लिया.
इस आयोजन समिति मे अध्यक्ष रूपा दास, उपाध्यक्ष प्रतिमा दास व तुलसी दास, कोषाध्यक्ष मोनिका साहा, सचिव दीपाली मंडल,सहसचिव सरस्वती कर्मकार, और पारुल महंत तथा सांस्कृतिक प्रभारी मौसमी मुखर्जी,दीप्ति साहा आदि रहे.
