फरार वारंटी नक्सली गिरफ्तार
जगदलपुर। सुकमा जिले के थाना चिंतलनार पुलिस और सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी नक्सली कुंजाम सोमडू उर्फ सोमारू पिता सुप्पा निवासी ग्राम नागाराम को गिरफ्तार किया है।
सोमड़ू वर्ष 2015 में ग्राम नागाराम में एक ग्रामीण की हत्या की वारदात में शामिल था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार फरार वारंटी नक्सली के खिलाफ थाना चिंतलनार में एक प्रकरण दर्ज था, जिसमें न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। रविवार को थाना चिंतलनार पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सली कुंजाम सोमडू उर्फ सोमारू को गिरफ्तार किया गया है।
More Stories
कोतवाली पुलिस की गुंडा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही
जगदलपुर :- पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, के दिशानिर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन नगर पुलिस...
ग्राम बड़े बोदल में भी धर्मांतरण पर लगा ब्रेक
जगदलपुर। बस्तर जिले की नानगुर तहसील के ग्राम बड़े बोदल में भी धर्मांतरण गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया गया है।...
छत्तीसगढ़ में यात्री बस किराया में 40% तक बढ़ोतरी की मंजूरी देकर साय सरकार ने अमानवीय चेहरा किया उजागर-जावेद खान
जगदलपुर -14/10/26 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा यात्री किराया में 40% वृद्धि...
नयापारा मुख्य मार्ग का डामरीकरण आरंभ
जगदलपुर :- शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड नयापारा सड़क का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के मार्गदर्शन...
लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को जागरूक करने की पहल, बड़े मोरठपाल स्कूल में चला मतदाता जागरूकता अभियान
जगदलपुर:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिलेराम डाहिरे के निर्देश पर विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, जिम्मेदारियों और मतदाता पंजीयन की...
बस्तर दशहरा मेला में सुरक्षा व्यवस्था, टैक्स वसूली और दुर्घटना की जवाबदेही कौन, दुकानों झूलों आदि मूल्यों कि दर कम करने की मांग
जगदलपुर,:- बस्तर विक्रम लहरे, जिलाध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बस्तर दशहरा मेला में आम जनता की सुरक्षा, पारदर्शिता और...
