वार्ड- 20 में पानी की समस्या दूर करने पार्षद निधि से कराया गया बोर

दल्ली राजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 20 में पानी की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए पार्षद रोशन पटेल ने पार्षद निधि से बोर कराया है। वार्ड में उन्होंने अब जल संकट का समाधान किया है।
ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व वार्ड में स्थित एक सरकारी बोरवेल अचानक बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद निधि से नए बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मोटर पंप स्थापित किया गया और वार्डवासियों को जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वार्ड की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान कराया। साथ ही उन्होंने आगे भी वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *