डॉ.एच बी सेन राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड से हुए सम्मानित
कवर्धा :- बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के जिला कबीरधाम में सहयोगी संगठन कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन को बच्चों के हित मे अच्छा कार्य करने के लिए भारत मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के संस्थापक भुवन ऋभु के हाथो नई दिल्ली मे पुरस्कार प्राप्त करते हुये कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन ने कहा यह अवार्ड संस्था के साथियो का लगन और मेहनत का परिणाम है। संस्था और जिला प्रशासन के सहयोग से बच्चो के हित मे जिला मे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण की रोकथाम के लिए अच्छा कार्य का परिणाम स्वरूप संस्था को देश भर के 400 से अधिक संस्थाओ मे से कृषक सहयोग संस्थान को प्रथम स्थान मिलना गौरान्वित करता है और अपने कार्यो का प्रोत्साहन मिलता है।
