सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र लागू करने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई बस्तर ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपकर वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र कैबिनेट से अनुमोदित कराने तथा इसकी नियमावली तैयार कर राजपत्र में प्रकाशित करने की मांग की गई है।

फेडरेशन ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में लगभग 5 लाख शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। इस योजना से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर बीमारी तथा आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे के कहाँ है कि बजट में घोषणा के बावजूद अब तक योजना को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है और न ही इसकी नियमावली तैयार कर राजपत्र में प्रकाशित की गई है। इसके कारण कर्मचारी इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्होंने शासन से मांग की है कि कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र कैबिनेट से अनुमोदित किया जाए, योजना की विस्तृत नियमावली तैयार कर राजपत्र में प्रकाशित की जाए तथा इसे प्रभावी रूप से लागू कर कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को जल्द से जल्द लाभ प्रदान किया जाए।

फेडरेशन के जिला सचिव गणेश्वर नायक ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी और लंबे समय से प्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूरा करेगी।

इस अवसर पर फेडरेशन जिलाध्यक्ष देवराज खुंटे,जिला सचिव गणेश्वर नायक, कोषाध्यक्ष एस.एस. जॉन,ब्लॉक अध्यक्ष अधीन सोरी, ब्लॉक महामंत्री ओमकार कंवर सहित फेडरेशन के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संगठन ने शासन से कर्मचारियों के हित में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *