बस्तर के आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक संजय मिश्रा दिल्ली में आदियोगी विभूषण सम्मान से हुए सम्मानित
जगदलपुर। बस्तर जिले के आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक योग साधक संजय मिश्रा ने योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्हें अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के 21 श्रेष्ठ प्रेरणादायक योगियों में शामिल करते हुए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर ‘डिस्कवर द अनटेप्ड टैलेंट इन द फील्ड आफ योगा-वाल्यूम-1’ नामक पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ, जिसमें देशभर के 21 ऐसे योग गुरुओं की प्रेरणादायक जीवन यात्राएं संकलित की गई हैं, जिन्होंने समाज में योग को नई दिशा प्रदान की है। संजय मिश्रा की प्रेरक कहानी भी इस पुस्तक का हिस्सा बनी है। संजय मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. अभिषेक वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल पवनदीप, पत्रकार दीपक चौरसिया, वियतनाम से आए योगाचार्य शिवम मिश्रा और हरिद्वार के दक्षिण कालीपीठ के मठाधीश पवन दत्त मिश्रा महाराज शामिल रहे। उन्होंने बताया कि योग के प्रचार-प्रसार और योग शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा ने योग शिक्षकों के न्यूनतम मानदेय में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया और उसे आयुष मंत्रालय के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। 15 जून को लाजपत भवन ऑडिटोरियम दिल्ली में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा संजय मिश्रा को 21 इंस्पायरिंग योगीज़ अवॉर्ड तथा आदियोगी योग भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से डॉ. अभिषेक वर्मा राष्ट्रीय समन्वयक-एनडीए गठबंधन भाजपा तथा शिवसेना, दीपक चौरसिया राष्ट्रीय पत्रकार तथा एंकर, लेफ्टिनेंट अमरदीप त्यागी, योगाचार्य स्वामी अमित देवजी उपस्थित थे।
