शहीदों की प्रतिमाओं के साथ हुई छेड़छाड़ निंदनीय: सुशील मौर्य

जगदलपुर। आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षददल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा लालबाग शहीद स्मारक में की गई तोडफ़ोड़ को लेकर उचित कार्यवाही करने हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि जगदलपुर शहर के प्रमुख स्थल झीरम शहीद स्मारक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। शहीदों की प्रतिमाओं के साथ किया गया यह कृत्य बेहद निंदनीय और है। कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री मौर्य ने कहा कि शहीद स्मारक पर लगी लाइटें, प्लेटें, सीसीटीवी कैमरा, फेसिंग, बैंच शिलालेख, प्रतिमाएं सहित चीजों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी व मीडिया द्वारा इस गंभीर विषय को लेकर अवगत कराया गया था। इस प्रकार की घटनाओं से शहीद परिवारो व शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंचती है। श्री मौर्य ने कहा महज बीस मीटर की दूरी पर आईजी कार्यालय है सौ मीटर की दूरी पर शहर कोतवाली थाना है बावजूद ऐसा कृत्य शर्मनाक है।15 दिनों के भीतर दोषियों की पहचान कर प्रशासन गिरफ्तारी करें।निगम प्रशासन द्वारा शहीद स्मारक की तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, निगम की ओर से पुरानी अवस्था में नुकसान की गुणवत्ता जांच कर उसे पुनः ठीक करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, अन्यथा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। वहीं निगम आयुक्त ने कुछ दिनों का समय मांगा है टेंडर की प्रकिया पूर्ण होते ही जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया नगर निगम की निष्क्रियता के चलते झीरम शहीद स्मारक को असामाजिक तत्वों ने अड्डा बना लिया है। जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर तोड़फोड़ और शराब की बोतलें फोड़ने की घटनाएं हो रही हैं। बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर शराब की बोतलें फोड़ने की घटना ने स्मारक की गरिमा को तार-तार कर दिया है।

जमकर बिफरे रेखचंद जैन
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि पहले भी शहीदों की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ हो चुकी है, जिसके बाद कांग्रेस ने आवाज उठाई थी। वही नगर निगम महापौर संजय पांडे ने इसकी कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, किंतु दुर्भाग्य की बात है कि आज तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस शासनकाल में निर्मित इस स्मारक की स्थिति देखरेख के अभाव में दयनीय हो चुकी है। खास बात यह है कि स्मारक से कुछ ही मीटर की दूरी पर सिटी कोतवाली और आईजी कार्यालय कार्यालय स्थित हैं। बावजूद ऐसी घटना विचारणीय है।कांग्रेस पार्टी की मांग है कि प्रशासन से स्मारक की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करे ताकि शहीदों की स्मृति का सम्मान बना रहे। साथ ही किए गए कृत्य को लेकर दोषियों की पहचान करें और सख्त से सख्त कार्रवाई करे। इस दौरान कोमल सेना, जतिन जायसवाल, जाहिद हुसैन, सेमियल नाथ, राजेश राय, बलराम यादव, मानसिंह बघेल, सुषमा सुता, विक्रम सिंह डांगी, रविशंकर तिवारी, सहदेव नाग, अजय बिसाई, विशाल खंबारी, रोजविन दास, सुशीला बघेल, मनप्रीत कौर, जस्टिन भवानी, शुभम यदु, राकेश मौर, कमलेश पाठक, महेश ठाकुर, आदित्य बिसेन, शादाब अहमद, एस नीला, ज्योति राव, सुनीता दास, पंकज केवट, मनोहर सेठिया, सलीम जाफर अली, उस्मान रजा, आनंद परिहार, मुन्नालाल कश्यप, लोकेश नंदा, खीरेंद्र यादव, समीर कुरैशी, साहिल हियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *