किरण देव और संजय पाण्डेय संग सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

जगदलपुर। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने योग के विभिन्न आसन किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे थे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद श्यामसुंदर बघेल, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित जगदलपुर के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *