धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्धत कराने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी कृषि मंत्री को लिखा पत्र

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले में धान बीज और रासायनिक खाद की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को एक पत्र लिखा है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए लिखा कि बीजापुर के अन्तर्गत लेम्पसो में धान बीज एवं रासायनिक खाद की भारी कमी है, जिसके चलते बीजापुर जिले के कृषकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीजापुर जिला अत्यन्त सुदुर एवं संवेदनशील क्षेत्र है। लेम्पसों में धान बीज एवं रासायनिक खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को समीप के राज्य तेलंगाना एवं महाराष्ट्र से धान बीज एवं रासायनिक खाद को महंगे दामों में खरीदकर लाना पड रहा है। इसलिए बीजापुर जिले के लेम्पसों में पर्याप्त धान बीज एवं रायानिक खाद का भण्डारण किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाए जिससे कि क्षेत्र के किसानों को धान-बीज एवं रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *