भांसी से मासापारा मार्ग बदहाल, ट्रैक्टर चलना भी मुश्किल

कृष्णा मंडल-
दंतेवाड़ा। यूं तो सड़कों का जाल लगातार ग्रामीण इलाकों को बिछाया रहा है लेकिन फिर भी कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां यह सुविधा अब तक नहीं पहुंच सकी है। बड़ी आबादी वाले इन ग्रामों में निर्माण एजेंसी कि सुस्त कार्यप्रणाली का दंश ग्रामीण भोगते हैं। अभी मानसून की शुरुआत ही हुई है और हालात ऐसे बन गए हैं कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। अनेक जनदर्शन और हाल के दिनों में चले सुशासन तिहार के समाधान शिविर में इस बाबत आवेदन भी दिया गया है, बावजूद अब तक किसी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी है।
उल्लेखनीय है कि निर्माण एजेंसी संवेदनशील क्षेत्र का बहाना बनाकर काम रोक देती है। बहरहाल, आने वाले बरसात मे इस मार्ग को लेकर ग्रामवासी चिंतित हैं और मार्ग को आवगमन के लायक बनाने की राह देख रहें हैं भांसी से मासापरा की 5 किलोमीटर सड़क पुल निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण ग्रामीणों को एंबुलेंस सेवा मिलने से वंचित रहना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। मासापारा सड़क को देखकर शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *