कसौली के सुरक्षा कैंप में आजादी का जश्न
दंतेवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर प्रथम बटालियन की बी कंपनी कैंप कसौली में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-जवानों के साथ जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शकुंतला भास्कर, मंडल अध्यक्ष सूदराम भास्कर, सरपंच शैलेश अटामी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज कराई। ध्वजारोहण के बाद “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस जवानों, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
