कवर्धा सीनियर सिटीजन के सदस्यों ने स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ के महान छत्तीसगढ़िया कवि हम सब के प्यारे दुलारे लाड़ले देशविदेश में छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी व छत्तीसगढ़िया को साहित्य जगत में अमिट पहचान दिलाने वाले भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित साहित्यकार व हंसी-ठिठोली के साथ सबके दिलो को गुदगुदाने वाले डा. सुरेंद्र दुबे का आकस्मिक निधन सुनकर हम सब स्तब्ध रह गए और सिनियर सिटीजन समिति कबीरधाम के पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों ने सियान सदन मे त्वरित शोक सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन से अर्पित किया गया ।
कवर्धा में डा.सुरेन्द्र दुबे के हमशक्ल कहा जाने वाले समिति के सचिव श्री चन्द्रहास ठाकुर द्धारा श्रद्धांजलि सभा द्रवित मन से संबोधित करते हुए हमारे पड़ोसी जिला बेमेतरा के महान कवि से जुड़ी बातों को साझा किया गया । काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित ख्यातिलब्ध, बहुमुखी प्रतिभा सम्मान पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक डा. सुरेन्द्र दुबे कॉमिक व व्यंग्यवादी कविताओं के साथ उत्कृष्ट लेखक, देश-विदेशों के अनेक मंचो व टेलीविजन शो पर ठहाके परोसने वाले बेताज बादशाह थे । शोकसभा में अध्यक्ष श्री मदन तंबोली, इंजी. एस.एस.जैन, श्री प्रभाकर शुक्ला, श्री आर.डी.यदु, श्री पंकज सिंह ठाकुर, श्री नरेन्द्र चन्द्रा, श्री सुरेन्द्र नवीन, श्री नरेन्द्र शर्मा, श्री कन्हैया लाल गुप्ता, श्री शुशील चंदेल, श्री रामशरण चन्द्रवंशी, श्री पाण्डेय जी एवं श्री सतीश यदु उपस्थित रहे ।
