इरपानार उ. मा. विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्स्व

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। बृहस्पतिवार को शा.उ.मा वि इरपानार में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह कार्यक्रम 2025 धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण हालदार और विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य शिवा मिस्त्री शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य जी.आर चुरेन्द ने की। अतिथि का शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक और आरती से स्वागत किया। उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तकें देकर विधिवत स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण,अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। प्राचार्य जी.आर चुरेन्द् ने कहा कि शासन,प्रशासन बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। सरकार निशुल्क साइकिल,पाठ्यपुस्तकें और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं चला रही है। उससे से बच्चो को दूर गाँव से स्कूल आने मे सोहलियात् होती है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को तिलक चंदन पुष्प से सम्मानित किया गया। इससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। मुख्य अतिथि किरण हालदार ने कहा की बच्चे शाला नियमित आकर अध्ययन करे और इस गाँव के विकास में अच्छे नागरिक बनने एवं अपने नाम रोशन कर, गाँव व् स्कूल का नाम ऊंचा करने का आह्वान छात्रों से किया। इस मौके पर शाला विकास समिति अध्यक्ष अनुकूल बैरागी अन्य समिति सदस्य प्रशांत विस्वास,असिन सरकार,अजय कर्मकार,श्रीमती मिताली विश्वास,प्राचार्य जी.आर चुरेन्द्,व्याख्याता सिया राम धुर्व,पोषण लाल भुआर्य,गजेंद्र तारम,सरोज विस्वास,हरिवंश कोशाम,ध्रित लहरे,मरकाम,गोबिंद मंडल,प्रीति जयसवाल,यामिनी ठाकुर,दीपिका रॉय शर्मा सहित समस्त स्टाफ् उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *