गोंचा महापर्व पर सुकमा जमींदार परिवार ने किया महाभोग वितरण का आयोजन

जगदलपुर :- रियासत कालीन ऐतिहासिक बस्तर गोंचा महापर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज सुकमा जमींदार परिवार की ओर से महा भोग प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम पर सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव ने बताया प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उनकी छोटी सी सहभागिता होती है ,प्रभु जगन्नाथ की कृपा है कि हम उनके निमित्त कुछ कर पा रहे हैं,
आज के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव व उनके परिवार के सदस्यों ने भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया । पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व उनके परिवारजन कार्यक्रम में शामिल रहे ।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण सिंह देव का स्वागत 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने किया ।विधायक किरण सिंह देव ने कहा प्रभु जगन्नाथ की कृपा से बस्तर सहित देश प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि रहे, यही ईश्वर से कामना करते है। इस दौरान 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे,गौंचा समिति के अध्यक्ष चिंतामणी पांडे,विद्याशरण तिवारी, रजनीश पानीग्राही, आर्येंद्र सिंह, शशि भूषण रथ, राजेश श्रीवास्तव, हेमंत पांडे व समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *